Trailblazers vs Velocity Match Summary : महिला आईपीएल, वुमन T20 चैलेंजर्स 2019 के दूसरे मुक़ाबले में शाम 3:30 से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली ट्रेलब्लेजर्स और मिताली राज की कप्तानी में वेलोसिटी टीम मुक़ाबले के लिए उतरी। ट्रेलब्लेजर्स अपने पहले मुकाबले में 2 रन की रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद इस मुक़ाबले में फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद के साथ आई थी।
दूसरी ओर वेलोसिटी टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलने आई थी। वेलोसिटी ने अंत के कुछ नाटकीय मोड़ के बाद 3 विकेट से मैच अपने नाम करते हुए टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करने में सफल रही।
वेलोसिटी की कप्तान मिताली राज ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। वेलोसिटी की टीम में विदेशी खिलाड़ी के रुप में वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर हैली मैथ्यूज़, इंग्लैंड टीम की बल्लेबाजी डेनियल व्याट, न्यूज़ीलैंड की एमलिया केर खेल रही थी।
वहीं पिछले मैच के जीत दर्ज करने वाली ट्रेलब्लेजर्स की कप्तान स्मृति मंधाना ने प्लेइंग इलेवन में 1 बदलाव करते हुए चोटिल झूलन गोस्वामी की जगह भारती फूलमाला को मौका दिया था।
ट्रेलब्लेजर्स की ओर से पारी की शुरुआत करने सूज़ी बेट्स और पिछले मैच में शानदार 90 रन बनाने वाली स्मृति मंधाना आईं। आज फिर से मंधाना से एक बड़ी धमाकेदार पारी की उम्मीद थी। लेकिन आज उनका जलवा देखने को नही मिल सका। मंधाना 10 गेंद में 2 चौके की मदद से केवल 10 रन बना कर आउट हो गयीं। तब टीम का स्कोर 2.1 ओवर में 15 रन था।
इसके बाद बेट्स के साथ मिल कर हरलीन देवल ने पारी आगे बढ़ाते हुए पॉवर प्ले में कुल 34 रन जोडे। इन दोनों ने टीम को और बिना झटका लगे 50 तक ला दिया। लेकिन 50 के ही स्कोर पर 9वें ओवर की पहली गेंद पर अच्छी बल्लेबाज़ी कर रही सूज़ी बेट्स 22 गेंद में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रन बना कर आउट हो गई। इसके बाद रन की रफ़्तार और भी धीमी हो गयी। 13.1 ओवर में 68 पर टीम को तीसरा झटका स्टेफनी टेलर के रूप में लगा। टेलर 18 गेंद खेल कर मात्र 5 रन बना पाई। यह टीम पर काफी भाड़ी पड़ा।
इसके बाद दीप्ति शर्मा और हरलीन ने टीम को 100 पर लाया। लेकिन लगातार 100 पर ही पहले दीप्ति शर्मा 16 गेंद में 16 रन और फिर हरलीन देवल 40 गेंद में 43 रन बना कर आउट हो गईं। 103 पर भारती फूलमाली 2 रन बना कर गयी। अंततः 20 ओवर में ट्रेलब्लेजर्स 6 विकेट खो कर 112 रह ही बना पाई। अंत में हेमलता 1 और शकीरा सेलमन 8 रन बना कर नाबाद रहीं।
वेलोसिटी की गेंदबाजी काफी सधी हुई रही। कोई भी बल्लेबाज लंबी और तेज़ पारी नही खेल पाया। सबसे सफल गेंदबाज 4 ओवर में 13 रन दे कर 2 विकेट चटकाने वाली एकता बिष्ट रहीं। एमलिया केर ने भी 3 ओवर में 21 रन दे कर 2 विकेट लिए। 1 – 1 विकेट शिखा पांडे और सुश्री प्रधान को मिला।
वेलोसिटी की बल्लेबाजी और लक्ष्य को देखते हुए इसके लिए अधिक मुश्किल नही लग रहा था। पारी की शुरुआत हैली मैथ्यूज़ और शेफाली वर्मा ने किम दोनो के बीच पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर में 25 रन की साझेदारी हुई। पहला झटका हैली के रुप में लगा। ये 14 गेंद खेल कर केवल 5 रन बना पाई। वेलोसिटी ने पॉवर प्ले में 35 रन जोड़े।
पहले झटके के बाद डेनियल व्याट और शेफाली ने टीम को आसानी से आगे बढ़ाते हुए 50 के पार कर दिया। दूसरा विकेट शेफाली के रूप में 63 रन पर लगा। शेफाली 31 गेंद में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 34 रन बना कर गयी। इसके बाद व्याट ने कप्तान मिताली राज के साथ मिल कर पारी आगे बढ़ाई।
टीम बिल्कुल जीत के करीब थी। केवल 2 रन की और ज़रूरत थी तभी डेनियल व्याट 111 के स्कोर पर 35 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 46 रन बना कर आउट हो गयीं। यहां से मैच में अप्रत्याशित मोड़ आ गया। इस स्कोर पर एक के बाद एक मात्र 7 गेंद के अंदर बिना कोई रन जोड़े 5 विकेट गिर गए। व्याट के बाद अगली ही गेंद पर मिताली 22 गेंद में 17 रन बना कर गई।
इसके बाद वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे और एमलिया केर बिना खाता खोले आउट हो गई। हालांकि 7 विकेट जाने के बाद सुश्री प्रधान ने पहली ही गेंद पर 2 रन ले कर वेलोसिटी की किरकरी होने से बचा लिया। मैच 3 विकेट से वेलोसिटी के नाम रहा।
The victorious Velocity stars rope in Harleen Deol for a happy looking #IPLSelfie
The #WIPL games are going right down to the wire! pic.twitter.com/4JbqjZVnTM
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2019
अंत के 2 ओवर को छोड़ दें तो इसकी गेंदबाज़ी बेदम नज़र आई। विकेट लेने में अधिक सफलता हांथ नही लग रही थीं। टीम की सबसे सफल गेंदबाज दीप्ति शर्मा रहीं। दीप्ति ने 4 ओवर में 14 रन दे कर 2 विकेट लिए। राजेश्वरी गायकवाड़ और हरलीन देवल को 1 – 1 विकेट मिला। स्टेफनी टेलर गेंदबाज़ी में भी नाकाम रहते हुए 2 ओवर में 24 रन दे गयीं।
Also Check :